विविध

15 August को वेल्स की राजधानी में फहरेगा तिरंगा

नई दिल्ली: भारत रत्न मदन मोहन मालवीय के पौत्र जस्टिस गिरधर मोहन मालवीय ने 6 अगस्त को इलाहाबाद से कार्डिफ तक तिरंगे झंडे के सफर की शुरुआत की. यह तिरंगा झंडा महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम, अमृतसर के जलियांवाला बाग और अन्य गांवों और शहरों से गुजरते हुए 11 अगस्त को जयपुर पहुंचा. यहां पर तिरंगे के सम्मान मे एक समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों ने हिस्सा लिया.

यहां से यह तिरंगा लंदन होते हुए 15 अगस्त को कार्डिफ पहुंचेगा, जहां इसे फहराया जाएगा. भारत में तिरंगे की यात्रा का आयोजन करने वाले पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि कार्डिफ के इंडिया सेंटर के संरक्षक केशव सिंघल के प्रयासों से भारतीय तिरंगा कार्डिफ में फहराया जाएगा.

भारतीय परंपरा के अनुसार 15 अगस्त को 10.52 बजे वेल्स और भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए कार्डिफ कैस्टल पर तिरंगा फहराया जाएगा. इस दौरान यहां समारोह के मुख्य अतिथि वेल्स के केंद्रीय मंत्री कार्विन जोन्स होंगे. इस कार्यक्रम से भारत और वेल्स के संबंधों को मजबूती मिलेगी. खबर है कि जल्द यहां सेंटर एक वाणिज्य दूतावास स्थापित करेगा.

इस दौरान यहां समारोह के मुख्य अतिथि वेल्स के केंद्रीय मंत्री कार्विन जोन्स होंगे.
इस दौरान यहां समारोह के मुख्य अतिथि वेल्स के केंद्रीय मंत्री कार्विन जोन्स होंगे.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777