उत्तराखंडविविध

हरिद्वार मौनी अमावस्या स्नान में अखाड़ों का स्नान शैड्यूल जारी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हरिद्वार कुंभ 2021

अखाड़ों के स्नान करने का क्रम इस तरह रहेगा।

हरिद्वार—11 अप्रैल। कल महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर सभी तेरह अखाड़े करेंगे मां गंगा में स्नान, जिसमें सात सन्यासी अखाड़े और तीन बैरागी अखाड़े व तीन वैष्णव अखाड़े कल हर की पेडी ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान करेंगे। प्रशासन द्वारा इस क्रम में की गई, अखाड़ों को शाही स्नान कराने की व्यवस्था।

1:- सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा अपने साथी आनंद के साथ अपनी छावनी से 8 :30 बजे चलेगा और हर की पौड़ी पर पहुंचकर मां गंगा में स्नान करेगा।

2:- उसके बाद 9 बजे चल कर जूना अखाड़ा व अग्नि, आवाहन और किन्नर अखाड़ा को स्नान के लिए
दिया गया है। जूना अखाड़े से निकलकर हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में स्नान करेगा।

3:- उसके बाद महानिर्वाणी अपने साथी अटल के साथ कनखल से हर की पौड़ी की ओर करेगा रुख
समय 09:30 रहेगा।

4:- उसके बाद तीनों बैरागी अखाड़े श्री निर्मोही अणी, दिगंबर अणी, निर्वाणी अणी
समय 10:30 बजे अपने हाथों से चलकर हर की पौड़ी पहुंचेंगे।

5:- उसके बाद श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा
समय 12:00 बजे अपने अखाड़े से हर की पौड़ी की ओर रुख करेगा।

6:- जिसके बाद बाद श्री पंचायती नया उदासीन
समय 02:30 बजे अपने अखाड़े की हर की पौड़ी की रुख करेगा।

7:- उसके बाद आखिर में श्री निर्मल अखाड़ा
समय लगभग 03:00 के करीब अपने अखाड़े से हर की पौड़ी की ओर रूख करेगा।

इस बीच हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर सुबह 08:00 बजे से लेकर जब तक सभी अखाड़े स्नान नहीं कर लेते, तब तक किसी भी व्यक्ति का ब्रह्मकुंड पर स्नान करना प्रतिबंधित रहेगा। मेला प्रशासन के द्वारा की गई गाइडलाइन के अनुसार पब्लिक किसी भी अन्य घाट पर स्नान कर सकती है।

डा. हरीश गौड़

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button