कारोबारफ्लैश न्यूज

सेंसेक्स 300 अंक मजबूत, निफ्टी 15800 के पार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई – एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 211.04 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 52,695.71 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 65.10 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 15,787.30 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक बढ़त बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी दर्शाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 166.07 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 52,484.67 पर बंद हुआ था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 42.20 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 15,722.20 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 982.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर था।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button