उत्तराखंड

सीएम धामी बोले- भाजपा सरकार के आते ही यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

विधानसभा चुनाव के पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, शपथ लेने के तुरंत बाद, नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। उन्होंने खटीमा में मीडिया से बात करते हुए यह टिप्पणी की। धामी ने कहा, उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को जल्द से जल्द लागू करने से राज्य में सभी के लिए समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा।

यह सामाजिक सद्भाव को बढ़ाएगा, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देगा, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा और राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करेगा। उन्होंने आगे कहा, मैं जो घोषणा करने जा रहा हूं वह मेरी पार्टी का एक संकल्प है। और नई भाजपा सरकार बनते ही इसे पूरा किया जाएगा। ‘देवभूमि’ की संस्कृति और विरासत को अक्षुण्ण रखना हमारा मुख्य कर्तव्य है। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

जानकारी के लिए बता दें कि, विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी पार्टी का प्रचार जोर-शोर से करती नजर आ रही है। अपने गृह क्षेत्र खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं और हर फिर से सरकार बनाएंगे। धामी ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, हम जीत रहे है।

चारों और जहां भी जा रहे है सभी माताओं और बहन का जबरदस्त आशीवार्द मिल रहा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी सोमवार को मतदान किए जाएंगे। उत्तराखंड की टोटल 70 विधानसभा सीटों में 632 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि, वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777