उत्तराखंडविविध

श्री बदरीनाथ धाम तेलकलश राजदरबार से रवाना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भगवान बद्रीनाथ के महाभिषेक के लिए 29 अप्रैल को नरेंद्रनगर राजमहल में पिरोया गया तिलों का तेल।

• डिमरी पंचायत प्रतिनिधि गाडूघड़ा तेलकलश के साथ आज 29 अप्रैल अपराह्न 4 बजे नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार से प्रस्थान हुए ।

•कोरोना गाईड लाईन का किया जायेगा पालन

नरेन्द्रनगर, 29अप्रैल। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु गाडू घड़ा तेलकलश हेतु 28 अप्रैल को डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि डिम्मर कर्णप्रयाग से नरेन्द्र नगर राजदरबार पहुंचे। आज तेल पिरोने की रस्म संपन्न हुई।

ज्ञातव्य है कि नरेन्द्रनगर राजदरबार से आज 29 अप्रैल शाम 4 बजे को तिलों के तेल का कलश गाडू घड़ा सादगी पूर्वक बदरीनाथ धाम को रवाना हो गया । पहले चरण में तेलकलश डिमरी पुजारियों के मूल गांव डिम्मर के लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचेगा।

17 मई शाम को तेलकलश बदरीनाथ पहुंचेगा। 18 मई को प्रात: 4.15 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। बताते चलें कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत तेलकलश यात्रा को डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा अति संक्षिप्त कर दिया है।

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधि पंकज डिमरी, ज्योतिश डिमरी, दिनेश डिमरी,कोषाध्यक्ष नरेश डिमरी, अंकित डिमरी, अरविंद डिमरी तेलकलश के साथ हैं। प्रात:राजमहल में तेलकलश हेतु तेल पिरोया गया इस अवसर पर महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह, पं संपूर्णानंद जोशी, पं कृष्ण प्रसाद उनियाल मौजूद रहे।

तेलकलश बदरीनाथ धाम पहुंचने में कोरोना बचाव मानकों का पालन होगा। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, सेनिटाईजेशन पर ध्यान दिया जायेगा।

कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए डिमरी पंचायत द्वारा इस बार गाडू घड़ा तेलकलश के ऋषिकेश तथा श्रीनगर में प्रस्तावित प्रवास एवं दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

आज 29 अप्रैल अपराह्न तेलकलश राजदरबार से सीधे बदरीनाथ धाम को रवाना हो गया। कोविड-19 से को देखते हुए गाडू घड़ा को सादगी पूर्ण ढ़ग से बदरीनाथ को प्रस्थान करेगा तथा प्रथम पड़ाव डिम्मर गांव पहु़चेगा

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button