विश्‍व

श्रीलंका में कोई भी व्यक्ति 10,000 डॉलर से अधिक की विदेशी मुद्रा नहीं रख सकेगा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलंबो – आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को किसी व्यक्ति द्वारा विदेशी मुद्रा रखने की सीमा को 15,000 डॉलर से घटाकर 10,000 अमेरिकी डॉलर करने का फैसला किया है। देश में विदेशी मुद्रा संकट की वजह से आज श्रीलंका के पास ईंधन भुगतान के लिए पैसा नहीं है।

इसी के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने यह फैसला लिया है। श्रीलंका ‘फर्स्ट न्यूज’ वेबसाइट की खबर के अनुसार, केंद्रीय बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरासिंघे ने कहा कि विदेशी मुद्रा विनिमय अधिनियम के तहत किसी के लिए भी विदेशी मुद्रा रखने की सीमा होती है।

अभी तक यह सीमा 15,000 डॉलर थी। गवर्नर ने कहा कि 10,000 डॉलर की सीमा के साथ संबंधित व्यक्ति को यह भी बताना होगा कि उसे यह राशि कहां से मिली है।

उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा रखने वालों को दो सप्ताह की छूट दी जाएगी। इससे अधिक विदेशी मुद्रा को उन्हें बैंकिंग प्रणाली में अपने विदेशी मुद्रा खाते में जमा करना होगा या इसे ‘सरेंडर’ करना होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button