विविध

श्रीलंका के खिलाड़ियों पर भड़के अरविंद डिसिल्वा

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटरों से कहा है कि वे शिकायत करने की बजाय मैच जीतने पर ध्यान दें। उन्होंने अपनी अध्यक्षता वाली समिति द्वारा प्रस्तावित खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट को भी सही ठहराया है। श्रीलंकाई टीम का हाल के दिनों में प्रदर्शन भी खराब रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

डिसिल्वा ने कहा कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को खिलाड़ियों द्वारा खारिज किया जाना अनुचित है क्योंकि शीर्ष टीमों के खिलाफ सीरीज जीतने पर बोर्ड अधिक राशि दे रहा है। उन्होंने कहा, यह गलत है कि हमारे खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट को खारिज कर रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि उन्हें शिकायतें करने की बजाय अच्छा खेलने और सीरीज जीतने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने डेली न्यूज से कहा, “सकारात्मक रवैये से उन्हें अधिक फायदा होगा जैसे क्षेत्र की दूसरी टीमों को होता है।

श्रीलंका क्रिकेट ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनके 24 क्रिकेटरों को चार वर्गों में कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की गई है और इसे मंजूर करने के लिए तीन जून तक की समय सीमा है। इसमें ए श्रेणी में छह ही क्रिकेटर हैं जिनका सालाना वेतन 70000 से एक लाख डॉलर के बीच है। बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा को सर्वाधिक एक लाख डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है जबकि बाकी सभी के 70 से 80 हजार डॉलर के बीच है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777