विविध

आठ अय्यास बुड्ढ़े शेख गिरफ्तार

आठ अय्यास शेखों को हैदराबाद पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़कियों का सौदा कर उन्हें विदेश ले जाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार सभी अय्यास बुड्ढ़े शेख खाड़ी के देश कतर और ओमान के रहने वाले हैं।

हैदराबाद पुलिस ने निकाह कराने वाले उन तीन काजियों सहित कई स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी हैं।

सभी शेख लेते थे शक्तिवर्द्धक इंजेक्शन।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों की उमर 70 साल के आस पास है।

सभी हैदराबाद में गरीब लड़कियों को शादी का प्रलोभन देकर विदेश ले जाने की तैयारी में थे।

उनके चंगुल से रिहा की गयी नाबालिग लड़कियां गरीब तबके की  हैं।

मालूम हो की खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये सभी शेख शक्तिवर्द्धक इंजेक्शन लेते थे।

इनमें से गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम फरीद बताया जा रहा है।

खाड़ी के देशों में बेचने की थी योजना।

 प्रतीकात्मक फोटो

ज्ञात हो कि आरोपी फरीद इलाके में दलालों के साथ मिलकर लड़कियों का सौदा करता था।

शेख पहले लड़कियों को पसंद करते थे, जिसके बाद उनका निकाह के बहाने सौदा किया जाता था।

उसके बाद खाड़ी के देशों में इन्हें ले जाकर बेच दिया जाता था।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हैदराबाद में इससे पहले भी देखे गये हैं एेसे मामले

ज्ञात हो कि हैदराबाद में इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।

हैदराबाद में पहले भी इस तरह से लड़कियों की खरीद फरोख्त के मामले देखने को मिले हैं।

कुछ दिन पहले ही एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा ओमान के रहने वाले एक बुजुर्ग शेख से किया था।

इस मामले के संज्ञान में आने के साथ ही पुलिस ने उस पिता को गिरफ्तार कर लड़की को शेख के चंगुल से मुक्त कराया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777