खेल-खिलाड़ी

रोहित के साथ यह स्टार खिलाड़ी करेगा पारी की शुरुआत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अहमदाबाद – भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। जो क्रमश: 16, 18 और 20 फरवरी को होगी। इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है।

आपको बता दें कि ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्होंने वनडे सीरीज के दौरान चोट के बाद सफल वापसी की थी। लेकिन अब वो टी20 सीरीज नहीं खेल पा रहे हैं।

रोहित को मिला ऋतुराज का साथ !
वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। बीसीसीआई उन पर दांव लगाने का मन बना चुकी है।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। गायकवाड़ ने 16 मैच में 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक जड़े थे।

4 मैचों में जड़े थे 4 शतक
गायकवाड़ के बल्ले से रन निकलना कभी बंद नहीं हुए। पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 4 मैच में 4 शतक जड़े थे। इन्हीं तमाम प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए गायकवाड़ को भारतीय टीम में जगह मिली थी और अब माना जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ गायकवाड़ पारी की शुरुआत करेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button