विश्‍व

रूसी धमकी के बाद एलन मस्क ने अपनी मौत को लेकर किया ट्वीट, इंटरनेट पर छिड़ी चर्चा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – टेस्ला के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं और लगातार अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों बटोरते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर को खरीदा है और फिर उन्होंने कई और कंपनियों को लेकर लोगों से खूब मजे लिए। इसी बीच एलन मस्क को रूस की तरफ धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने मौत से जुड़ा हुआ एक ट्वीट किया। जिसके बाद चर्चा छिड़ गई।

एलन मस्क ने ट्वीट किया कि अगर मेरी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाए तो यह nice knowin ya होगा। उनका यह ट्वीट ऐसे समय आया है जब उन्हें एक रूसी राजनेता ने यूक्रेन को उपकरण की आपूर्ति करने के लिए धमकी दी थी। एलन मस्क ने ट्वीट के आखिरी में nice knowin ya लिखा, जो ट्वंटी2 नाम के बैंड का गाना है।

उन्होंने कहा था कि एलन मस्क यूक्रेन में फासीवादी ताकतों को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने में शामिल है और इसके लिए आपको एडल्ट की तरह जवाब देना होगा, भले आप कितने भी मूर्ख क्यों न हों।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button