
Sakshi Maharaj: राम मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं सकता
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ, 30 मई 2017 (आईपीएन)। अयोध्या के विवादित ढांचा को ढ़हाने के आपराधिक मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए पहंुचे उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद Sakshi Maharaj विवादित ढांचे को बाबरी मस्जिद कहने पर भड़क गए। उन्होंने कोर्ट के बाहर मीडिया को फटकारते हुए कहा कि बाबर का भारत से कोई लेना-देना नहीं था। बेकार में मीडिया बार-बार वहां की इमारत को बाबरी मस्जिद कह रही है। मीडिया को अब ’बाबरी’ कहने से बचना चाहिए। अयोध्या में तो रामजन्म भूमि है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं सकता।
Sakshi Maharaj ने कि कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। वहां पर पुराना मंदिर था, उसी को गिराकर अब भव्य राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में सिर्फ राम मंदिर के निर्माण की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कोई अपराध नहीं किया मैंने कुछ गलत नहीं किया। धरती की कोई ताकत अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को नहीं रोक पाएगी।
Sakshi Maharaj ने कहा कि अब इस बारे में और बहस नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया था आज वह राम भक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए मुसलमान भी आगे आ रहे हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



