
फ्लैश न्यूज
राज्यपाल की प्रेरणा से परम्परागत खेल प्रतियोगिता-2023 का शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज राजभवन में आवासित एवं कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके बच्चों के लिए प्रतिवर्ष राजभवन में होने वाली परम्परागत खेल प्रतियोगिता-2023 का शुभारम्भ हुआ। यह प्रतियोगिता 01 से 15 जनवरी 2023 तक राजभवन के छोटे लॉन में होगी।
इस प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, गिल्ली-डण्डा, लंगड़ी, रस्सी कूद, गोला फेंक, लम्बी कूद, 100 मी0 दौड़ तथा स्लो साइकलिंग रेस, वाली बाल, रस्सा खींच, टेबल टेनिस, शतरंज, जूडो, कैरम एवं बैडमिन्टन खेल का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूडो का खेल हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव राज्यपाल श्रीमती कल्पना अवस्थी, विशेष सचिव श्री बी0एन0 सिंह, विधिक परामर्शदाता श्री प्रशान्त मिश्रा, ओ0एस0डी0 राज्यपाल श्री अशोक देसाई, ओ0एस0डी (शिक्षा) श्री पंकज जॉनी सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।