विश्‍व

यूक्रेन के 10 लाख से अधिक लोगों को रूस ले जाया गया – रूसी रक्षा मंत्रालय

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मास्को – यूक्रेन पर रूसी सेना के आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक करीब दो लाख बच्चों समेत दस लाख से अधिक लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर रूस ले जाया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी मिखाइल मिज़िन्त्सेव ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान यूक्रेनी अधिकारियों की मदद के बिनाही 1,847 बच्चों समेत कुल 11,550 लोगों को सुरक्षित निकालकर रूस ले जाया गया है।

तास की रिपोर्ट के मुताबिक, मिखाइल मिज़िन्त्सेव ने कहा कि आम नागरिकों को दोनेत्स्क, लुहांस्क और यूक्रेन के अन्य हिस्सों के खतरनाक क्षेत्रों से निकाला गया और रूसी संघ के भूभाग में ले जाया गया।

यूक्रेन ने इस पूरे युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों पर नागरिकों को उनकी इच्छा के विरुद्ध रूस या रूसी-नियंत्रित क्षेत्रों में ले जाने का आरोप लगाया है। रूस ने लगातार इन आरोपों का खंडन किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को यूक्रेन के सरकारी टेलीविजन चैनल टीवी ईआरटी से कहा कि यूक्रेन के करीब पांच लाख लोगों को उनकी इच्छा के विरुद्ध रूस अथवा अन्य स्थानों पर ले जाया गया है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button