राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान श्री लोकेश कुमार, जनपद उन्नाव निवासी सेना के जवान श्री श्याम सिंह यादव, जनपद एटा निवासी सेना के जवान श्री भूपेन्द्र सिंह तथा जनपद ललितपुर निवासी सेना के जवान श्री चरन सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहीद सैनिकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने इन शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा शहीद श्री लोकेश कुमार, श्री श्याम सिंह यादव, श्री भूपेन्द्र सिंह तथा श्री चरन सिंह के नाम पर उनके जनपद की एक सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीद सैनिकों का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद सैनिकों के अन्तिम संस्कार में राज्य सरकार के मंत्रीगण सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि देंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777