कारोबार

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने पार्टी में किया था अपने और शाहरुख़ खान के रिश्ते का खुलासा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अंबानी परिवार को देश ही नहीं दुनियाभर में सबसे चर्चित परिवार है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीता न केवल एक सफल बिजनेसवूमेन हैं। बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्त्ता भी हैं।

नीता अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। आपको बता दें कि नीता अंबानी बेहद महंगी चीज़ें इस्तेमाल करती हैं। हालाँकि, हाल ही में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के एक बयान की वजह से सुर्ख़ियों में हैं।

आपको बता दें कि अंबानी परिवार की पार्टीज से लेकर इवेंट तक सब कुछ काफी मशहूर है। देश की बड़ी और नामी हस्तियाँ अंबानी परिवार की पार्टी में शामिल होने के लिए बेताब रहती हैं। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अंबानी परिवार के बेहद करीब हैं। इसमें बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान का नाम भी शामिल है।

जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख़ खान और मुकेश अंबानी बेहद अच्छे दोस्त हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शाहरुख़ को अपने पिता जैसा बताया। ईशा ने कहा कि शाहरुख खान उनके पिता जैसे हैं। इस बात ने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, एक पार्टी में ईशा ने कहा कि उनके पिता मुकेश अंबानी एक बहुत अच्छे इंसान हैं। और बहुत अच्छे पिता और पति हैं। ईशा ने कहा कि मुकेश बिल्कुल शाहरुख खान की तरह हैं। उन्होंने कहा कि ठीक वैसे ही जैसे किंग खान अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं।

इसी तरह मुकेश अंबानी ने भी अपना जीवन अपने परिवार के लिए बिताया। आपको बता दें कि शाहरुख लंबे समय तक अंबानी परिवार के साथ रहा करते थे। उन्होंने ईशा अंबानी का बचपन भी देखा। इसलिए ईशा अंबानी ने कहा कि वह उनके पिता की तरह हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान और उनकी फैमिली को अक्सर अंबानी फैमिली की पार्टीज और इवेंट्स में देखा जाता है। अक्सर, दोनों परिवारों की साथ में मौज-मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

हाल ही में शाहरुख खान के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए है। जिसमें वे नीता और मुकेश अंबानी के बेटों के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया था।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button