फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

मिशन उत्तर प्रदेश – भाजपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- बाढ़ की आड़ में कर रही है घिनौनी राजनीति

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार कर ली हैं और अब उसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में कोई भी दल एक-दूसरे पर निशाना साधने से चूकता नहीं है।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ की आड़ में भाजपा घिनौनी राजनीति कर रही है।

मायावती ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में बीएसपी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम हो रहे हैं। तब से भाजपा को काफी बौखलाहट हो रही है। भाजपा बाढ़ की आड़ में भी घिनौनी राजनीति कर रही है। केवल हवाई दौरा करने से बाढ़ पीड़ितों की समस्या हल होने वाली नही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। बेहतर होता अगर पार्टी अपनी इस यात्रा को बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा के रूप में निकालती। कोरोना के दौरान भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में सरकार कोरोना नियमों को कितना निभा पाएगी, ये ​देखने की बात है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777