उत्तर प्रदेशखबर

मासूम बच्ची के साथ घर से भागी थी युवती

फतेहपुर | जिले में एक युवती की फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और उसके बाद युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए पंजाब के जालंधर जा पहुंची | प्रेमिका अकेले जालंधर नहीं गई बल्कि वह अपने साथ अपनी तीन वर्षीय मासूम फुफेरी बहन को भी लेकर चली गई |

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से गायब हुई इस युवती की तलाश में जुटी पुलिस ने युवती को तीन वर्षीय मासूम और उसके प्रेमी के साथ जालंधर से बरामद कर लिया है | युवती के मासूम बच्ची के साथ बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है |

बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को युवती घर से भागने से पहले एक पत्र भी घर पर छोड़कर गई थी, जिसमें उसने लिखा था कि अगर वह 24 घंटे के भीतर वापस नहीं लौटती है तो कोई उसका इंतजार न करे | मासूम बच्ची के साथ लापता होने के बाद परेशान परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने पूरी सरगर्मी के साथ उसकी तलाश शुरू की |

युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के सहारे पुलिस युवती तक जा पहुंची और उसे उसके प्रेमी और मासूम के साथ जालंधर में एक गुरुद्वारे के पास से बरामद कर लिया |  टीम के सटीक लोकेशन के जरिये बरामद हुई युवती जिस तरीके से मासूम बच्ची को अपने साथ लेकर फरार हुई उससे मामला फिरौती का भी हो सकता है | पुलिस हर नजरिये से मामले की जांच कर रही है |

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777