राष्ट्रीय

महंगाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले राजनाथ, कई देश इससे प्रभावित

देश की आम जनता लगातार बढ़ रही महंगाई से परेशान है। महंगाई की वजह से सरकार को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महंगाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल रक्षा मंत्री शुक्रवार को पुणे में थे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महंगाई से अमेरिका जैसे देश भी प्रभावित हुए हैं।

इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपराधबोध महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महंगाई को लेकर बहस लगातार जारी है। लेकिन पहले कोरोना महामारी की वजह से देश ठहर गया था। राजनाथ से दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था की हालत खराब नहीं होने दी और हमें इसकी सराहना करनी चाहिए।

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्तमान के महंगाई को रूस-यूक्रेन संकट से जोड़ा। राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस-यूक्रेन संकट की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है। और आयात-निर्यात काफी प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस स्थिति में यह स्पष्ट है। कि इसका किसी भी देश पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

आप यह जानकर हैरान होंगे कि अमेरिका, जो सबसे धनी देश है। वहां मुद्रास्फीति पिछले 40 वर्षों में अपने चरम पर है। हमें अपराधबोध नहीं महसूस करना चाहिए। आपको बात दें कि उल्लेखनीय है। कि भारत में खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में आठ साल के सर्वोच्च स्तर 7.8 पर पहुंच गई जबकि थोक मुद्रास्फीति 15.1 पर पहुंच गई है। जो नौ साल में सर्वाधिक है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी महंगाई को लेकर बहुत कुछ कहा था। राजनाथ सिंह ने दावा किया था। कि पहले कोरोना महामारी और अब रूस-यूक्रेन संकट की वजह से महंगाई है। 6 महीने के भीतर महंगाई कम हो जाएगी। हाल में रक्षा मंत्री लखनऊ भी गए हुए थे।

इस दौरान भी उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ी चुनौती के साथ-साथ संकट की बताया और इससे उबरने में देशवासियों से सहयोग मांगा। रक्षा मंत्री ने दावा किया था। कि अमेरिका में 40 वर्ष के सबसे अधिक महंगाई है। उन्होंने कहा था कि अगर कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध नहीं होता तो हमारी अर्थव्यवस्था का आकार 4.3 प्रीवियस ट्रिलियन डॉलर होता।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777