पश्चिम बंगालविविध

ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों की सूची जारी की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी की। 294 सीटों वाले बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 291 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। जबकि पार्टी ने 3 सीटें सहयोगियों को दी है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भवानीपुर से लड़ने वाली ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम में अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। वहीं, पार्टी ने भवानीपुर से सोवानदेब चटर्जी को टिकट दिया है।
बता दें कि तृणमूल से भाजपा में गए शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनौती दी थी कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ें। इसके साथ ही अधिकारी ने कहा था कि अगर भाजपा उन्हें नंदीग्राम से उम्मीदवार नहीं बनाती है फिर भी वह व्यक्तिगत तौर पर ममता दीदी को हराने की कोशिश करेंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि आज हम 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं जिनमें 51 महिला उम्मीदवार और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। मैं नंदीग्राम से चुनाव लडूंगी। उन्होंने कहा कि मैं 9 मार्च को नंदीग्राम जा रही हूं और 10 मार्च को मैं हल्दिया में अपना नामांकन दाखिल करूंगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777