विविध

मद्यनिषेध के मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

आज 15 मार्च 2021 निर्धारण के अनुसार नेशनल एक्शन प्लान फ़ॉर ड्रग डिमाण्ड रिडक्शन (NAPDDR), भारत सरकार योजना के तहत प्रत्येक मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा विभिन्न वर्गों के 10 स्टेक होल्डर्स को प्रशिक्षित करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन शैलेन्द्र श्रीवास्तव मास्टर ट्रेनर, मद्यनिषेध एवम समाजोत्थान विभाग द्वारा निर्धारित संख्या से लगभग 4 गुना 34 स्टेक होल्डर का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण सत्र का उदघाटन, वेद प्रकाश सिंह, उपनिदेशक क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान,बक्शी का तालाब, वी0के0 सिंह, वरिष्ठ प्रशिक्षक, कृषि अभियंत्रण, विनय कुमार सिन्हा,अनुदेशक, राकेश श्रीवास्तव, अवर अभियंता ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया एवम अपने आशीर्वचन दिए।

इस अवसर पर आए हुए स्टेक होल्डर्स में विद्यालय प्रबंधक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, विनायक ग्रामोद्योग समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, यू0बी0एस0 कॉन्वेंट डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य व शिक्षकों, गोपेश्वर गौ-शाला मलिहाबाद के योग शिक्षक मुनींद्र भरत, श्री सुंदर जन सेवा समिति के अध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव व एनएसएस एवम स्काउट गाइड के लीडर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर शैलेन्द्र श्रीवास्तव,मास्टर ट्रेनर, मद्यनिषेध एवम समाजोत्थान विभाग व अध्यक्ष विनायक ग्रामोद्योग संस्थान ने नशा मुक्ति अभियान में शामिल सभी स्वयं सेवकों व समाज सेवकों को अभियान से जुड़ने व प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777