भुवन अरोड़ा-केवल रुपयों के लिए खराब फिल्में नही

भुवन अरोड़ा, अभिनेता का कहना है कि वे अपनी फिल्में बहुत सोच-विचार के बाद चुनते हैं क्योंकि वह खराब फिल्में नहीं कर सकते।

अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ’बैंक चोर’ में बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।

भुवन अरोड़ा यह भी महसूस करते हैं कि डिजीटल मंचों के कारण कई विकल्प मौजूद होने के चलते कलाकारों को अब बुरी फिल्में चुनने की जरूरत नहीं है।

भुवन अरोड़ा आईएएनएस से कहा, “मैं प्रचलित कहावतों पर बहुत ही विश्वास करता हूं। एक कलाकार अपने द्वारा किए गए चुनावों के कारण निखरता है। इसलिए, मैं एक अभिनेता के रूप में उन फिल्मों में काम नहीं करता हूं जो मुझे पसंद नहीं आती। मैं किसी खास शैली में नहीं ढलना चाहता और यही कारण है कि मैं एक समान किरदारों की कई फिल्मों को करने से मना कर देता हूं।

भुवन ने 2012 में आई ’शुद्ध देसी रोमांस’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने ’तेवर’ और ’नाम शबाना’ में अभिनय किया।

फिल्मों को इस तरह देख-परख के चुनने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अपने करियर के इस मुकाम पर यह कठिन काम है क्योंकि प्रत्येक फिल्म आपको बहुत रुपये देती है। लेकिन यह ठीक है।

मैं केवल रुपयों के लिए खराब फिल्मों नहीं कर सकता।
भुवन अरोड़ा, निर्देशक नागेश कुकनूर की वेब सीरीज ’द टेस्ट केस’ में भी अभिनय करते देखे गए हैं।

खबर मुंबई से

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777