विश्‍व

भारतीय अमेरिकी सांसद ने भारत को और सामरिक हथियार मुहैया कराए जाने की वकालत की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाशिंगटन – भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन द्वारा भारत को और सामरिक हथियार मुहैया कराने की आवश्यकता की मंगलवार को वकालत की, ताकि नयी दिल्ली चीन से अपनी सीमाओं की रक्षा कर सके।

खन्ना ने कहा, ‘‘संसद में रहते हुए, मैं भारत को अमेरिका द्वारा और सामरिक हथियार मुहैया कराने की पहल का नेतृत्व करता रहा हूं, ताकि वह चीन से अपनी सीमाओं की रक्षा कर सके।

खन्ना ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता अजय भुटोरिया से मुलाकात करने के बाद एक बयान में कहा, मैं यह सुनिश्चित करने के लिए तरीके खोजना जारी रखूंगा कि भारत रूसी हथियारों के बजाय अमेरिकी हथियारों को चुने।

खन्ना और भुटोरिया ने अमेरिका और भारत के संबंधों को सभी स्तरों पर मजबूत बनाने को लेकर वार्ता की। भुटोरिया ने कहा कि भारत और अमेरिका को खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तथा वैश्विक स्थिरता के लिए एक-दूसरे की आवश्यकता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button