
बीजेपी ने उपचुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, कहा – विजयदशमी के दिन पार्टी मनाएगी विजय पर्व
भोपाल – मध्य प्रदेश में उपचुनाव के पहले बीजेपी ने विजय पर्व मनाने का ऐलान किया है। बीजेपी दशहरे के दिन विजय पर्व मनाएगी। इस दिन बीजेपी के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर उपचुनाव में विजय होने का संकल्प लेंगे।
आपको बता दें कि बीजेपी उपचुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विजयादशमी के दिन पूरे प्रदेश में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में दीपक जलाएंगे। इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर बूथ कार्यकर्ता के घर दीये से जगमगाएंगे।
वहीं उपचुनाव बीजेपी-कांग्रेस के बीच नाक बचाने का सवाल बन गया है। दोनों पार्टियां जीतने के लिए पूरा दम लगा रही हैं। वहीं बीजेपी उपचुनाव में केंद्रीय मंत्रियों को उतार सकती है। केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गनसिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, प्रह्लाद पटेल चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इसकी घोषणा जल्द हो सकती है।