दिल्लीफ्लैश न्यूज

बिकने के कगार पर MCD, भाजपा ले जिम्मेदारी और छोड़े निगम – मनीष सिसोदिया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्ली – बुधवार दोपहर एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज नगर निगम में एक अभूतपूर्व संकट आया हुआ है। पिछले 20 साल से यहां पर भाजपा की सत्ता है। लोग भाजपा पर भरोसा करके उनको नगर निगम की सत्ता देते आ रहे हैं। कि भाजपा उसे ठीक से चलाएगी। साफ सफाई, प्राथमिक शिक्षा और बिल्डिंग निर्माण आदि काम को ठीक से करेगी। लेकिन भाजपा ने नगर निगम की जो बुरी हालत की है। उसके कारण आज दिल्ली का नगर निगम एक अभूतपूर्व संकट में आ गई है।

सिसोदिया ने कहा कि देश के इतिहास में आज तक किसी भी सरकारी संस्था के साथ ऐसा नहीं हुआ है कि किसी कॉरपोरेशन या किसी संस्था के लिए कोर्ट को यह कहना पड़ा हो कि अगर आपके पास में कर्मचारियों को तनख्वाह देने के पैसे नहीं हैं तो प्रॉपर्टी बेच दीजिए। आज कोर्ट को यह कहना पड़ रहा है कि आप अपनी संपत्ति बेचकर कर्मचारियों को तनख्वाह दीजिए। निगम को चलाने की भाजपा की जिम्मेदारी भाजपा की थी। दिल्ली सरकार से जितना बना उससे ज्यादा पैसे उन्हें दिये।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब से हमारी सरकार दिल्ली में आई है। हमने उनके इंटरेस्ट और लोन भी एडजस्ट नहीं किए। जबकि उससे पहले यह भी एडजस्ट किए जाते थे। सिसोदिया ने कहा कि इन सबके बावजूद आज भाजपा के शासन में दिल्ली नगर निगम की हालत ऐसी हो गई है। जैसे देश की किसी संस्था की कभी नहीं हुई। आज नगर निगम बिकने के कगार पर है। इसका केवल और केवल एक ही कारण है। भाजपा का भ्रष्टाचार और भाजपा की नाकामी. 20 साल में भी भाजपा ऐसा एक वार्ड नहीं बना सकी। जिसे हम मॉडल वार्ड कह सके।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज निगम में कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं मिल रही है। शिक्षक बिना वेतन के कैसे पढ़ाएगा। डॉक्टर कैसे इलाज करेगा। सफाई कर्मचारी कैसे सफाई करेगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार जो पैसे देती है। वो पता नहीं कहां चला जाता है। लोग जो टैक्स देते हैं। वो पता नहीं कहां चला जाता है। अब इस मामले में कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। मैं समझता हूं कि इतनी बुरी हालत के लिए भाजपा जिम्मेदारी ले और नगर निगम को छोड़े।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सामने आकर कहे कि हमसे नगर निगम नहीं चलाया जा रहा है। समाधान केवल एक ही है कि नगर निगम को भाजपा के कब्जे से मुक्त किया जाए। आने वाले समय में जनता अपने आप यह काम करेगी। लेकिन अभी भारतीय जनता पार्टी पूरी जिम्मेदारी लेकर कहे कि हमसे नगर निगम नहीं चलाया जा रहा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button