कारोबार

बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त हुई दर्ज, निफ्टी 17500 के पार हुआ बंद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। हालांकि आज की तेजी बीते दो दिन के मुकाबले सीमित ही रही। आज कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव भी बना रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपियन बाजार से मिले संकेतों के बाद बाजार बढ़त के साथ बंद होने मे कामयाब रहा। आज के कारोबार में सेंसेक्स 157 अंक की बढ़त के साथ 58,807 के स्तर पर और निफ्टी 47 अंक की बढ़त के साथ 17517 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में मीडिया और एफएमसीजी सेक्टर में तेजी दर्ज हुई है. दूसरी तरफ बैंकिंग स्टॉक्स में दबाव देखने को मिला है।

कैसा रहा आज का कारोबार
बीते दो दिनों की तेजी के बाद आज निवेशकों ने स्टॉक स्पेस्फिक खरीदारी की. विदेशी बाजारों के संकेत मिले जुले रहे। वहीं ओमीक्रॉन को लेकर चिंताएं कम होने का असर बाजार में दो दिन की रैली के रूप में दिख चुका है. पूरे बाजार पर असर डालने में सक्षम किसी खास ट्रिगर के न होने से बाजार में आज सेक्टर और स्टॉक स्पेस्फिक एक्शन दर्ज हुआ। बाजार में आज शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट देखने को मिली हालांकि निचले स्तरों पर खरीद की मदद से बाजार हरे निशान में बंद हुआ। आज सेंसेक्स ने 58,889.96 का दिन का उच्चतम स्तर और 58,340.85 का निचला स्तर बनाया यानि इंडेक्स में आज 548 अंक की रिकवरी देखने को मिली।

कैसा रहा सेक्टर का प्रदर्शन
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त मीडिया सेक्टर में देखने को मिली है। सेक्टर इंडेक्स 3.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं एफएमसीजी सेक्टर इंडेक्स में 1.44 प्रतिशत की बढ़त रही है। ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1 प्रतिशत से ज्यादा वहीं मेटल सेक्टर इंडेक्स में आधा प्रतिशत से ज्यादा तेजी दर्ज हुई। ऑटो एनर्जी, पीएसयू बैंक, फार्मा सेक्टर भी आज बढ़त के साथ बंद हुए लेकिन इनकी तेजी आधा प्रतिशत से कम रही। दूसरी तरफ बैंकिंग सेक्टर में आधा प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर, आईटी सेक्टर, प्राइवेट बैंक सेक्टर इंडेक्स, रियल्टी, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही। हालांकि ये गिरावट आधा फीसदी से कम रही।

कहां हुई आज निवेशकों की कमाई और कहां नुकसान
निफ्टी में शामिल 26 स्टॉक आज बढ़त के साथ बंद हुए है इसमें से 11 स्टॉक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई है। बढ़ने वाले स्टॉक्स में आईटीसी 4.91 प्रतिशत, एलएंडटी 3.01 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 2.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं गिरने वाले स्टॉक्स में 3 स्टॉक 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरे हैं। सबसे ज्यादा गिरने वाले स्टॉक्स में एचडीएफसी बैंक 1.79 प्रतिशत, टाइटन 1.35 प्रतिशत और नेस्ले में 1.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button