उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

बजट सत्र के दौरान चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, स्पीकर महान रहे मौजूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व विधान भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। यह स्वास्थ्य शिविर उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के लिए लगाया गया है, जिसमें केजीएमयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर माननीय सदस्यों के साथ-साथ विधान भवन में उपस्थित अन्य लोगों की सुविधा के लिए भी उपलब्ध रहेगा। योगी ने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार होना चाहिए और प्रदेश सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने सदस्यों को सलाह दी कि व्यस्त और उतार-चढ़ाव भरी दिनचर्या के बावजूद अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त रहकर और उन्मुक्त वातावरण में दिनचर्या अपनाने से बीमारियां स्वयं दूर रहती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नेता यदि विकास की बात करें, चिकित्सक स्वास्थ्य के विषय पर मार्गदर्शन दें और प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता साझा करे, तो इसका सकारात्मक प्रभाव आमजन पर पड़ता है। उन्होंने सभी सदस्यों से स्वास्थ्य शिविर की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, बलदेव सिंह औलख, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, एसजीपीजीआई के निदेशक आर.के. धीमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo