Thiem फ्रेंच ओपन में धुरंधरों को हराने की कोशिश करेंगे

पेरिस। पुराने अनुभवी धुरंधर भले ही अब भी अधिकांश ग्रैंडस्लैम खिताब जीते रहे हों लेकिन युवा खिलाड़ियों से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। वर्ष 2005 से ग्रैंडस्लैम में रफेल नडाल, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, एंडी मर्रे और स्टेन वावरिंका का दबदबा रहा है।
हालांकि कुछ छिपेरूस्तम खिलाड़ी रविवार से शुरू हो रहे में अनुभवी खिलाड़ियों को हैरान करने की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले रविवार को 20 साल के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने नोवाक जोकोविच को हराकर इटली ओपन का खिताब जीता थाl
जबकि 23 साल के Thiem ने भी इस टूर्नामेंट में नडाल को हराकर प्रभावित किया था। Thiem ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रफा प्रबल दावेदार है। नोवाक आ रहा है। और फिर मरे भी है, आप कुछ नहीं कह सकते। वह इतना बड़ा खिलाड़ी है। साथ ही वह यहां शानदार खेल दिखाता है।’’
एटीपी कंप्यूटर रैंकिंग के 40 साल के अधिक इतिहास में यह पहला हफ्ता हैl सभी शीर्ष पांच पुरूष खिलाड़ियों की उम्र 30 बरस से अधिक है। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी Thiem हालांकि शीर्ष पांच में अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी को युवा खिलाड़ियों की विफलता नहीं मानते।
Thiem ने कहा, ‘‘वे इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि मुझे लगता है कि यह सामान्य है कि थोड़ी उम्र बढ़ने के बावजूद वे अब भी अच्छे खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि युवा खिलाड़ी जगह नहीं बना पाए। मेरे कहने का मतलब है कि मिलोस (राओनिक) या केई (निशिकोरी) काफी लंबे समय से शीर्ष 10 में हैं।”

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777