फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पुरव-दिविज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पुरव राजा और दिविज शरण की भारतीय जोड़ी ने आस्ट्रिया के ओलिवर मराच और क्रोएशिया के मेट पाविच की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर जगह बनायी।

भारत की गैरवरीय जोड़ी ने दूसरे दौर के मैच में ओलिवर और मेट को 6-4, 3-6, 6-4 से हराया।

यह मुकालबा दो घंटे और 11 मिनट तक चला।

राजा और शरण का अगला मुकाबला पोलैंड के लुकास कुबोट और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की चौथी वरीय जोड़ी तथा अमेरिका के रेयान हैरिसन और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

भारत की युवा जोड़ी ने पांच ऐस लगाये और इसके अलावा उन्हें जो पांच ब्रेक प्वाइंट मिले उनमें से वह दो को हासिल करने में सफल रहे।

ओलिवर और मेट छह बार ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठाने में नाकाम रहे।

उधर भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा की गैब्रियला डाब्रोवस्की की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कल मिश्रित युगल के पहले मैच में जेसिक मूर और मैट रीड की जोड़ी को आसानी से 6-0, 6-1 से हराया।

पेरिस की

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button