फ्लैश न्यूजमनोरंजन

प्रियंका ने किसके लिए बनवाया नया टैटू, कैसी होगी निक प्रतिक्रिया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार हैं। प्रियंका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। प्रोफेशनल के साथ-साथ प्रियंका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

प्रियंका की शादी को तीन साल पूरे होने वाले हैं लेकिन पति निक के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री आज भी नजर आती है। निक और प्रियंका बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। निक और प्रियंका दोनों को ही डॉग्स से बेहद प्यार है।

प्रियंका ने बनवाया खास टैटू

ऐसे में प्रियंका ने अब अपना ये प्यार एक खास अंदाज में जाहिर किया है। दरअसल, प्रियंका ने अपने डॉग्स के लिए खास टैटू बनवाया है। प्रियंका ने अपने पैर तीन पंजो का टैटू बनवाया है। प्रियंका ने इसकी एक झलक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा समर, नेल्स और समर टैटू।

आपको बता दें कि प्रियंका के पास तीन डॉग्स हैं। जिन्हें प्रियंका ने अपना ये टैटू समर्पित किया है। वहीं इससे पहले प्रियंका अपने पिता के लिए भी खास टैटू बनवा चुकी हैं। प्रियंका ने पिता के नाम पर ये टैटू अपने हाथ पर बनवाया है। जिसमें उन्होंने डैडीज गर्ल लिखा रखा है।

फैंस को इंतजार है निक की प्रतिक्रिया का

ऐसे में अब फैंस को इंतजार है प्रियंका के पति निक जोनस की प्रतिक्रिया का। फैंस देखना चाहते हैं कि प्रियंका के इस नए टैटू पर निक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। वैसे निक को जानवरों से बेहद प्यार है तो हो सकता है कि उन्हें ये टैटू पसंद आ जाएं।

आपको बता दें कि प्रियंका के पास पहले से ही डायना है जिसे वो अपने बेटी कहती हैं। वहीं निक पहली शादी सालगिरह के मौके पर उन्हें गिनो गिफ्ट किया था। तीसरे डॉग को उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अडॉप्ट किया था। ऐसे कुल मिलाकर प्रियंका के पास तीन डॉग हैं। तीन डॉग्स के ही आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैं।

वेब सीरीज सिटाडेल में आएंगी नजर

वहीं अभिनेत्री के काम की बात करें तो वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज में वो हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी। इसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button