भारत

आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे मिल्खा सिंह – भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा

नयी दिल्ली – भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ‘‘उड़न सिख’’ मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महान धावक मिल्खा सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। उड़न सिख की शख्सियत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विश्व एथलेटिक्स में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है।

उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। एक सप्ताह पहले ही उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777