राष्ट्रीय

प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के समर्थन में मार्च निकाला जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

मुख्य विपक्षी दल ने ये आरोप राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी पर पार्टी सत्याग्रह को रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा दिया। प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने तुगलक रोड थाने पहुंच गई हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने दिल्ली के तुगलक रोड थाने ले जाये गए कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। यहां केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत से उन्होंने बातचीत की।

पुलिस ने केसी वेणुगोपाल के साथ मारपीट की। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस पुलिस की इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ संसद के अगले सत्र में विशेषाधिकार प्राप्त प्रस्ताव पेश करेगी। तुगलक रोड थाने में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में रखा गया है। इसमें हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल आदि भी शामिल हैं। लेकिन यहां भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेताओं ने थाने में गाया ‘रघुपति राघव राजा राम गा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777