राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने उठाया युवाओं का मुद्दा, बोलीं- वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार की जिम्मेदारी फिलहाल प्रियंका गांधी ने अपने कंधों पर ले रखा है। प्रियंका गांधी आज ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने फिर से युवाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने युवाओं के रोजगार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और साफ तौर पर कहा कि युवा परेशान हैं।

अपने बयान में प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां के युवा परेशान हो गए हैं। वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां नशा फैलाया जा रहा मगर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। यहां युवाओं की 30 लाख आबादी है और 15 लाख बेरोजगार हैं।

अपने संबेधन में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जिसे देवी-देवताओं व संतों की धरती कहते हैं। इस धरती ने आपको बहुत बड़ी परम्परा दी है- सच्चाई को परखने की परम्परा। जो गलत है, जो सच है, उसे परखिए.. आज वह मौका आ चुका है।

भाजपा पर निशाना साघते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चुनाव में आकर डबल इंजन की सरकार कह रहे हैं, क्या पिछले 5 साल में डबल इंजन की सरकार नहीं थी? उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों क्या हुआ, इंजन में तेल भरना भूल गए, क्योंकि सारा तेल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं। इसे पहचानिए।

प्रियंका ने सवाल किया कि हिमाचल प्रदेश का युवा बताए- इन 5 सालों में कितनों को रोजगार मिला? उन्होंने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य नौकरी देना होता है। लेकिन भाजपा सरकार के राज में 63000 पद खाली हैं, ये खाली पद भरे क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर सबसे कम है।

क्योंकि हमने 5 लाख रोजगार दिए हैं। राजस्थान में भी 1.30 लाख रोजगार दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में 63000 पद खाली हैं। यहां के नौजवान परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के नेता झूठे वादे करते हैं और आप से कहते हैं कि दवाई बार-बार बदलने से बीमारी नहीं छूटती।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot

slot88