पश्चिम बंगालफ्लैश न्यूज

पुरुलिया में ममता और राहुल पर बरसे योगी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पुरुलिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं जब आया तो जय श्री राम के नारों के साथ मेरा अभिवादन किया गया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या का मुद्दा उठाया और कहा कि अराजकता बहुत दिनों तक नहीं चलेगी।

मैं 2019 में भी पुरुलिया आया था और यहां की मुख्यमंत्री ने मेरा हेलीकाप्टर नहीं उतरने दिया था। तब मेरा हेलीकॉप्टर झारखंड में उतरा था और वहां से मैंने 35 किमी सड़क मार्ग से यहां आकर आपके उत्साह को देखा था। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव प्रचार की जब शुरुआत करनी थी तो मैंने कहा कि मैं पुरुलिया से ही इसकी शुरुआत करूंगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को रैलियों में आने से रोका जा रहा है। लेकिन जब मुझे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभा में भीड़ नहीं हो पाएगी। तब मैंने उनको कहा कि मेरे पहुंचते ही भाजपा का बहादुर कार्यकर्ता सारे बंधनों को तोड़कर सभास्थल पर पहुंचेगा और आपने यह साबित किया है कि हर तरह के अन्याय और अत्याचारों को लड़ते हुए आप मंजिल तक पहुंचेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ममता दीदी जय श्री राम के नारे से बहुत ज्यादा चिढ़ती हैं और जब मैं यहां आया तो मेरा अभिवादन जय श्री राम के नारे से ही किया गया। वैसे एक परिवर्तन तो आया है। 2014 के पहले मंदिरों में जाने से नेता डरते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि उनका सेक्युलिरिजम खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन आज मैं देखता हूं कि ममता दीदी भी मंदिर में जाकर चंडीपाठ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है और हर व्यक्ति को भगवान की शरण में जाना ही पड़ेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी चुनाव के समय मंदिर-मंदिर जाते हैं और एक जगह तो मंदिर में ऐसे बैठ गए कि पुजारी को टोकना पड़ा। वह ऐसे बैठ रहे थे जैसे कोई नमाज पढ़ने के लिए बैठते हैं। तब पुजारी ने उन्हें समझाया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के मंत्र सबका साथ सबका विश्वास ने गरीबों को मकान, स्वास्थ्य सुविधाएं, किसानों को सम्मान निधि और सभी लोगों को आपकी आस्था का सम्मान करने के लिए मजबूर भी कर दिया। तभी तो किसी को मंदिर जाकर चंडी का पाठ कर रहा है तो कोई मंदिर जाकर दर्शन करने के लिए मजबूर हो रहा है और यह सबसे बड़ी वैचारिक विजय है।

उन्होंने कहा कि वैचारिक विजय के मंच पर जब हम जीत गए हैं तो जनता जर्नादन का आशीर्वाद स्वत: ही मिलना है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button