उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: चौकी के सामने युवक को पीटता रहा शख्स, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत जिले में दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में हेलमेट पहने एक शख्स दूसरे युवक की पिटाई करता दिख रहा है. शख्स उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बजा रहा है. हैरानी की बात है कि ये सब पुलिस चौकी के सामने हुआ है. वहां खड़ी महिला पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बनी रही और ये सब देखती रही.
वायरल वीडियो सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा चौकी का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि राह चलते हुई कहासुनी के बाद दोनों युवकों के बीच झगड़ा हो गया था. कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट होने लगी. वीडियो में दिखाई देता है कि कैसे एक शख्स दूसरे को बुरी तरह पीट रहा है. वहीं, पुलिस चौकी पर ड्यूटी दे रही महिला पुलिसकर्मी रायफल टांगे ये सब देखती रही. महिला पुलिसकर्मियों ने उन दोनों को रोकने की जरा भी कोशिश नहीं की.

जांच में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button