मनोरंजन
कंगना रनौत ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नाथूराम गोडसे के समर्थन में ट्वीट, हो रहा है वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. कंगना ने 30 जनवरी यानि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर नाथूराम गोडसे को लेकर एक ट्वीट किया, जो कि मिनटों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है. कंगना रनौत ने इस ट्वीट में गोडसे के किरदार को अच्छी लाइट में पेश करने की कोशिश की है. उनके इस ट्वीट के बाद से ट्विटर यूजर्स दो गुटों में बंटे दिखाई दे रहे हैं. जहां तमाम लोग कंगना और उनके इस स्टैंड की खूब आलोचना कर रहे हैं तो वहीं काफी सारे लोग उनके विचारों का समर्थन भी कर रहे हैं.
कंगना रनौत का ट्वीट:
कंगना रनौत ने इस ट्वीट में नाथूरान गोडसे की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “हर कहानी के 3 पहलू होते हैं, एक आपका, एक मेरा और एक सच… अच्छी कहानी कहने वाला न तो बंधा होता है और न ही कुछ छिपाता है… और इसीलिए हमारी किताबें बेकार है… पूरी तरह दिखावा करने वाली.”
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1355483992477335555



