
विश्व
पाकिस्तान में कोयला खदान में धमाके में नौ श्रमिकों की मौत
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से नौ मजदूरों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जिला पुलिस अधिकारी नजीर खान ने बताया कि ओरकजइ जनजातीय जिले के डोली कोयला खदान में बुधवार को गैस में चिंगारी से विस्फोट हुआ। उस समय वहां 13 मजदूर काम रहे थे। उपायुक्त अदनान खान ने बताया कि ठेकेदार समेत नौ लोगों के शव मिले हैं।
उन्होंने बताया कि मलबे से चार खनिकों को निकाला गया है। और उन्हें गंभीर हालत में केडीए जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनके अनुसार सरकार के खदान विकास विभाग के अधिकारियों के एक दल ने घटनास्थल का मुआयना किया एवं वह इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि गैस में चिंगारी उठने से धमाका हुआ।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



