बैडमिंटन

पांच सेट का कड़ा मुकाबला जीतकर सिटसिपास ने फ्रेंच ओपन में रचा इतिहास

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पेरिस – पांचवें वरीय स्टेफानोस सिटसिपास शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में एलेक्सजैंडर ज्वेरेव के खिलाफ पांच सेट तक चले मैच में जीत दर्ज कर ग्रैंडस्लैम में पहली बार फाइनल में पहुंच गये। कोर्ट फिलिप चाट्रियर पर साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में सिटसिपास ने ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी।

अब रविवार को सिटसिपास का सामना 13 बार के रोलां गैरां चैम्पियन नडाल और शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। नडाल और जोकोविच शुक्रवार को 58वीं बार एक दूसरे से भिड़ रहे हैं।

दोपहर को आसमान में बादल छाये हुए थे और सिटसिपास ने अपने मजबूत रिटर्न के साथ छठी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव की लगातार सहज गलतियों की वजह से सेमीफाइनल के अंत में जीत हासिल की। सिटसिपास ग्रैडस्लैम के एकल फाइनल में पहुंचने में यूनान के पहले खिलाड़ी होंगे और साथ ही 2008 में नडाल के बाद फ्रेंच ओपन के खिताबी मैच में पहुंचने वाले युवा खिलाड़ी भी होंगे। नडाल ने 2008 चैम्पियनशिप खिताब अपने 22वें जन्मदिन के पांच दिन बाद जीता था।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button