मनोरंजन

पहला बंगाली गीत दुर्गा मां एलो रे आठ अक्टूबर को होगी रिलीज

नयी दिल्ली – मशहूर भारतीय-अमेरिकी गायिका अनुराधा पलाकुर्थी जुजु अपना पहला बंगाली गीत दुर्गा मां एलो रे आठ अक्टूबर को जारी करेंगी। यह गीत देवी दुर्गा को समर्पित है। निर्माताओं द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस गीत को गायक मीका सिंह और संगीतकार बप्पा बी लाहिरी के साथ मिलकर बनाया गया है।

अभिषेक बसु के निर्देशन में बने इस गीत के वीडियो में उतरन में नजर आईं टीना दत्ता ने अभिनय किया है। गायिका अनुराधा ने कहा कि वह अपने पहले बंगाली गीत को लेकर खासी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, कई शताब्दियों से बंगाल में परंपरा और आधुनिकता का पूर्ण संगम रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान यह संगम अपने चरम पर रहता है और इसे पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। मैं मीका सिंह के साथ अपना पहला बंगाली गाना गाकर उत्साहित हूं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777