खेल-खिलाड़ी

निकहत जरीन बनीं विश्व चैम्पियन, थाईलैंड की जुटामस को 5-0 से हराया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से हराकर इतिहास रचा है। 25 वर्षीय निकहत जरीन अपने प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह से दबदबा बनाने में कामयाब रहीं।

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने ब्राजील की कैरोलिन डि एलमेडा को धूल चटाई थी। उस मुकाबले में निकहत जरीन ने अपने कैरोलिन डि एलमेडा को 5-0 से हराया था। हैदराबाद की यह मुक्केबाज इस साल शानदार फॉर्म में नजर आई।

फाइनल जीतने के साथ ही निकहत जरीन विश्व चैंपियन बनने वाली सिर्फ पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं। छह बार की चैंपियन एमसी मैरीकोम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा केसी इससे पहले विश्व खिताब जीत चुकी हैं।

रणनीति के तहत पाई थी सफलता
सेमीफाइनल मुकाबले में निकहत जरीन ने लगातार मुक्के जमाकर आक्रामक शुरूआत की जिससे ब्राजील की मुक्केबाज जूझती नजर आई थी। तीसरे दौर में निकहत जरीन ने दूरी बनाकर आक्रमण करना जारी रखा था। और कैरोलिन डि एलमेडा को पास आने के लिए उकसाया और अंत में फाइनल में जगह बनाई थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button