खेल-खिलाड़ी

दीपिका का ओलंपिक पदक जीतने का सपना फिर टूटा, क्वार्टर फाइनल में हारी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

तोक्यो – दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी का ओलंपिक पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया जब वह यहां क्वार्टर फाइनल में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त अन सान से हार गई। दीपका ने चार बार सात का स्कोर किया जबकि रैंकिंग दौर में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रही अन ने छह मिनट के भीतर 6 . 0 से जीत दर्ज कर ली।

दीपिका 2016 रियो ओलंपिक में प्री क्वार्टर फाइनल में हार गई थी जबकि लंदन ओलंपिक में भी नंबर वन तीरंदाज के रूप में उतरने के बावजूद वह पहले दौर से बाहर हो गई थी। अब तीरंदाजी में भारतीय चुनौती दीपिका के पति अतनु दास के रूप में बची है। जो दो बार के ओलंपिक चैम्पियन ओह जिन हयेक को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वह शनिवार को जापान के ताकाहारू फुरूकावा से खेलेंगे जो 2012 ओलंपिक के रजत पदक विजेता और यहां टीम कांस्य विजेता हैं।

इससे पहले दीपिका ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। पांच सेटों के बाद स्कोर 5 . 5 से बराबरी पर था। दीपिका ने दबाव का बखूबी सामना करते हुए शूटआफ में परफेक्ट 10 स्कोर किया और रियो ओलंपिक की टीम रजत पदक विजेता को हराया।

एक तीर के शूटआफ में शुरूआत करते हुए रूसी तीरंदाज दबाव में आ गई और सात ही स्कोर कर सकी जबकि दीपिका ने दस स्कोर करके मुकाबला 6 . 5 से जीता। दीपिका की 2017 विश्व चैम्पियन के खिलाफ तीन मैचों में यह पहली जीत थी। दीपिका और अन सान का सामना इसी जगह पर तोक्यो 2020 टेस्ट टूर्नामेंट में भी 2019 में हुआ था। और तब भी भारतीय खिलाड़ी को पराजय का सामना करना पड़ा था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button