राष्ट्रीयहरियाणा

दिल्ली में जल संकट को लेकर राजनीति तेज, खट्टर ने केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली में पानी को लेकर मारामारी है। दिल्ली के कई इलाकों में पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। दिल्ली में पानी को लेकर हरियाणा सरकार और केजरीवाल सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा लगातार आरोप लगा रहे है।

कि हरियाणा सरकार दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं दे रही है। इसी को लेकर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। खट्टर ने कहा कि दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को विज्ञापन का शौक है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जितना पानी दिल्ली को देना है। उतना पानी हम दे रहे हैं। एक बूंद भी कम नहीं दे रहे हैं।

खट्टर ने कहा कि दिल्ली के सीएम को खुद को बढ़ावा देने और प्रशंसा करने की आदत है। हम SC के आदेश के अनुसार पानी छोड़ रहे हैं। पानी की एक बूंद भी नहीं रखी जा रही है। हमें पीने के लिए 1.5 गुना अधिक पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन हम उन्हें देते हैं।

दिल्ली और हरियाणा अलग नहीं है। हम पड़ोसी हैं। इससे पहले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार के इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। कि उनका राज्य राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का प्रतिदिन 12 करोड़ गैलन पानी रोक रहा है। और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘झूठ बोलने में पीएचडी’ करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777