मनोरंजन

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो का बढ़ा बीपी, हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो का बीपी बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले तीन दिन से सायरा बानो को रक्तचाप से संबंधित समस्या थी लेकिन आज स्थिति ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सायरा बानो का डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाग आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अभी डॉक्टर्स की तरफ से उनकी हेक्थ को लेकर किसी भी तरह की अपडेट नहीं दी गयी है। परिवार वालों ने केलव बीपी बढ़ने की समस्या के बारे में ही बात की है।

आपको बता दें कि इसी साल 2021 में सायरा बानो ने अपने पति दिलीप कुमार को खोया है। दिलीप कुमार का 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में निधन हो गया था। सायरा बानो दिलीप कुमार से बहुत प्यार करती थी उन्होंने आखिरी सांस तक दिलीप कुमार की देखभाल की।

पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी द्वारा पोस्ट किए गए अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक ट्वीट में दिलीप कुमार की मौत की पुष्टि की गई। उन्होंने लिखा, भारी मन और गहरे दुख के साथ, मैं कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब के निधन हो गया। जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777