उत्तर प्रदेशखबर

दबंगों ने खेत में काम कर रहे किसान को लाठी-डंडों से पीटा

लखनऊ। काकोरी के पलिया गांव में खेत में काम कर रहे किसान की किसी बात को लेकर कुछ दबंगों से कहासुनी हो गई। इससे भड़के दबंगों ने किसान को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन किसान को बचाने के लिए पहुंच गए। आरोप है किसान को बचाने पहुंचे भाई और बहन को भी दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पलिया गांव निवासी कयूम के अनुसार भाई साजिद अली सोमवार शाम खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के ही दबंग मोहर्रम अली, अहमद अली, रहमत अली अपने अन्य साथियों के साथ उसके भाई साजिद को लाठी-डंडों से पीटने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर उनको बचाने के लिए पहुंचे भाई और बहन शबाना को भी दबंगों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी काकोरी में भर्ती कराया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777