तोक्यो ओलंपिक पर छाया कोरोना का कहर, कोविड-19 का पहला केस आया सामने
तोक्यो – ओलंपिक गांव में एक व्यक्ति का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है। वह खिलाड़ी नहीं है। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया।
आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते है।
तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है। इस व्यक्ति की पहचान ‘खेलों से संबंधित व्यक्ति’ के रूप में की गयी। उसे जापान के अनिवासी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। तोक्यो अधिकारियों ने कहा कि उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।



