पश्चिम बंगालराष्ट्रीय

चुनाव बाद हिंसा : ममता ने बीजेपी नेता के शव की तुलना कुत्ते के शव से की, भड़की भगवा पार्टी

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से भाजपा बनाम तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई अपने चरम पर दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में 3 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी किस्मत दांव पर है। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ता के मौत को लेकर एक बयान दे दिया है। इस बयान के बाद भाजपा ममता बनर्जी पर भड़क गई है। ममता बनर्जी ने एक जनसभा में भाजपा कार्यकर्ता के शव के तुलना कुत्ते के शव से कर दी। इसको लेकर भगवा पार्टी ने जबरदस्त नाराजगी जताई है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर ममता बनर्जी के इस बयान को बेहद ही असंवेदनशील बताया है।

भाजपा ने क्या कहा
अपने ट्वीट में अमित मालवीय ने लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है। कि ममता बनर्जी बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता मानस साहा की मौत को लेकर इतना असंवेदनशील बयान दे रही है। उन्होंने मानस साहा के शव की तुलना मरे हुए कुत्ते से की है। ऐसा लग रहा है कि चुनाव के बाद हुई रक्तरंजित हिंसा पर्याप्त नहीं थी।

ममता इस तरह का बयान देकर अपनी असंवेदनशीलता दिखा रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक नेता के शव के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की कोशिश की थी जिसे पुलिस ने रोक दिया था। इसके बाद वहां झड़प की भी खबर थी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार कर रहे थे।

क्या है मामला
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार मानस साहा जख्मी हो गए थे। जिन्होंने लंबे संघर्ष के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। बंगाल भाजपा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बंगाल भाजपा के मुताबिक, विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने डायमंड हार्बर पर मानस साहा को बेरहमी से पीटा था।

इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए और लंबे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ भाजपा कार्यकर्ताओं के खून से रंगे हुए हैं। आपको बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता मानस साहा की शव यात्रा को लेकर गुरुवार को बवाल मच गया। दरअसल, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुकांतो मजूमदार, सांसद अर्जुन सिंह, समेत कई विधायक मानस साहा के शव को मुख्यमंत्री बनर्जी के आवास के पास ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/