विविध

घरेलू सिलेंडर के कालाबाजारी का भांडाफोड़, 9 सिलेंडर के साथ विदेशी शराब बरामद

पटना। एक तरफ देश की सरकार गैस के नए कनेक्शन मुफ्त में देने का काम कर रही है। लेकिन अब तो घरेलू गैस के सिलेंडरों की बाजारों में कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। यहां तक कि गैस के दाम बढ़ने के बाद कई दुकानों में अवैध रूप से गैसों की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।

ऐसा ही एक मामला पटना से सटे नौबतपुर से सामने आई है। जहां नौबतपुर थाना क्षेत्र के पेठिया बाजार में एक दुकान में घरेलू गैस की कालाबाजारी हो रही है। साथ ही विदेशी शराब भी जब्त किया गया है।

बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय प्रखंड आपूर्ति अधिकारी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर 9 गैस सिलेंडर बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दुकान में भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद किया है। सभी बरामद सामान को थाना ले जाया गया।

हालांकि इस छापेमारी अभियान में दुकान मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं फरार दुकानदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
सूचना मिली थी कि नौबतपुर के बाजार में गैसों की कालाबाजारी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

जहां नौबतपुर के पेठिया बाजार के एक दुकान से 9 घरलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। साथ ही दुकान मालिक ऋषिकेश कुमार जो फरार है। उसके विरूद्ध प्राथमिक स्थानीय थाना में दर्ज किया जाएगा झुन्नू मलिक, खाद्य आपूर्ति अधिकारीगैस की कालाबाजारी की सूचना पर नौबतपुर बाजार के एक दुकान में छापेमारी करने पुलिस पहुंची थी।

लेकिन 9 गैस सिलेंडर के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद किया गया है। सम्भवतः होली पर्व को लेकर दुकान में विदेशी शराब की खेप लायी गई थी. कोल्डड्रिंक के बोतल में शराब रखा गया था। सम्राट दीपक, थानाध्यक्ष

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777