कारोबार

गौतम अडानी ने कहा- भारत में निवेश से कभी पीछे नहीं हटा अडाणी समूह

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – देश के सबसे अमीर उद्यमी गौतम अडाणी ने मंगलवार को कहा कि अडाणी समूह कभी भी भारत में निवेश से पीछे नहीं हटा है। क्योंकि समूह की वृद्धि देश की आर्थिक प्रगति से जुड़ी हुई है।

अडाणी ने समूह के शेयरधारकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनका समूह देश में एक नए ऊर्जा कारोबार पर 70 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी मदद से भारत कच्चे तेल के आयातक की जगह हरित हाइड्रोजन का निर्यातक बन जाएगा।

अडाणी ने कहा, हमने कभी भी भारत में अपने निवेश को न तो धीमा किया है। और न ही निवेश से अपने कदम पीछे खींचे हैं। अडाणी के मुताबिक, समूह की सोच है। कि उसकी सफलता भारत की वृ्द्धि के साथ जुड़ी हुई है।

अडाणी ने कहा कि उनका समूह देश में हवाईअड्डों का सबसे बड़ा परिचालक बनकर उभरा है। और होल्सिम के अधिग्रहण के साथ समूह ने अब सीमेंट कारोबार में भी अपने कदम रख दिए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button