खबर

केंद्र सरकार 54 चीनी ऐप्स पर लगाएगी बैन, भारत की सुरक्षा के लिए पैदा कर रहे हैं खतरा

भारत सरकार ने देश में 54 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने इकोनॉमिक्स टाइम्स को इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने 54 से अधिक चीनी ऐप्स को भारतीयों की प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए प्रतिबंध लगाने के नए आदेश जारी किए हैं।

इनमें से कई ऐप टेंसेंट, अलीबाबा और गेमिंग कंपनी नेटइज जैसी बड़ी चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों के हैं। 2020 में भारत द्वारा लगाए गए बैन के बाद इन ऐप्स को रीब्रांड कर भारत में लॉन्च किया गया था।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने यह कहते हुए इन ऐप्स पर बैन लगाया है। कि ये ऐप चीन जैसे विदेशी मुल्कों में भारतीय यूजर्स का संवेदनशील डेटा ट्रांसफर कर रहे थे। मंत्रालय ने इन ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए गूगल के प्लेस्टोर सहित शीर्ष ऐप स्टोर को निर्देश भी दिया है।

एक अधिकारी ने कहा, ’54 ऐप्स को पहले ही प्लेस्टोर के जरिए भारत में यूज करने से रोक दिया गया है। नए आदेशों को लागू करने के लिए आईटी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69a के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777