राष्ट्रीय

कब होगा एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार ? नई तारीख आई सामने, पवार ने उठाए थे सवाल

मुंबई – महाराष्ट्र राजनीति का नया अध्याय लिखने वाले तमाम नेताओं का कद बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सूत्रों के हवाले से मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख भी सामने आ रही है। हालांकि पहले चर्चा थी कि 17 या फिर 19 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है लेकिन इस बार नई तारीख निकलकर सामने आई है। बीते दिनों एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था। कि दो लोग पिछले 10 दिनों से महाराष्ट्र सरकार चला रहे हैं। अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है।

कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार ?
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार एक बार में पूरी तरह से नहीं होने वाला है। कहा जा रहा है कि दो चरणों में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। ऐसे में पहले चरण में 10 से 12 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कि भाजपा और एकनाथ शिंदे खेमे के कितने-कितने विधायक पहले चरण में शपथ लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल पहले चरण में मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। कुछ वक्त पहले सूत्रों के हवालों से खबर सामने आई थी। कि चंद्रकांत दादा पाटिल को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। क्योंकि गृह विभाग की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के समय ही मंत्रिमंडल का पूरा फॉर्मूला तैयार किया जा चुका है।

जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
इसी बीच एकनाथ शिंदे खेमे के शिवसेना विधायक दीपक केसरकर का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा कहा कि अगर वह जीवित रहने वाले आखिरी शिवसैनिक हैं। तो वह कभी भी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे और मैं बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण कर रहा हूं। मैं कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाऊंगा।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot