मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

ओबीसी आरक्षण को लेकर CM शिवराज का बड़ा बयान,कहा- नई भर्तियों में मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण

भोपाल – मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि प्रदेश में नई भर्तियां 27 फीसदी आरक्षण के साथ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी का ओबीसी पर दृढ़ स्पष्ट मत है कि ओबीसी को आरक्षण मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली से भी वकील बुलवाएंगे।

आपको बता दें कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ा 27 फीसदी कर दिया था। जिसके विरोध में कई लोगों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं दाखिल की। याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बढ़े हुए आरक्षण पर रोक लगाते हुए 14 फीसदी के हिसाब से ही भर्ती करने का अंतरिम आदेश जारी किया था।

इसके साथ ही राज्य में एक लोकसभा सीट सहित 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले आए होईकोर्ट के अंतरिम आदेश ने माहौल को गरमा दिया था। इस फैसले के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर लगातार हमला किया है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777